
BIHAR KAYASTH GANNA - 2026-27
बिहार कायस्थ गणना - २०२६-२७
पंजीकृत सदस्य
Registered Members
पंजीकृत परिवार
Registered Families
निवेदन / APPEAL
साथियों,
बिहार में राज्य सरकार द्वारा जातीय गणना में हमे राज्य का सबसे कम आबादी वाला जाति बताया गया है । बिहार के सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा यह स्वीकार किया गया है कि गलत आंकड़ों के साथ बिहार में जातीय गणना में कायस्थ महापरिवार की आबादी मात्र 0.6 प्रतिशत दिखाया गया है और कायस्थ महापरिवार के लोगों को राज्य का आर्थिक रूप से सबसे संपन्न और सुदृढ़ परिवार बताया गया जबकि बिहार में कायस्थ महापरिवार के लोगों की आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक हालात किसी से छिपा नहीं है ।
यह ऐसा इसलिए किया गया कि हम राजनैतिक हिस्सेदारी न मांगे, राज्य के योजनाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों से हमको अलग रखा जाए हमको यह बताकर शांत कर दिया जाए कि आप सब तो संपन्न और सुदृढ़ परिवार से जुड़े हैं आपको आर्थिक और अन्य मदद की क्या आवश्यकता है?
राज्य सरकार के इस गंभीर साजिश का पर्दाफाश करने के लिए राज्य के कायस्थ महापरिवार से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठन, पूजा समितियों और अन्य कायस्थ संगठन के सहयोग से "बिहार कायस्थ गणना २०२६-२७ वेबसाइट" तैयार करवा कर बिहार में कायस्थों की सही गणना कर अपनी सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक व्यवस्था को सबल करने का निर्णय लिया गया ।
0.6 प्रतिशत की आबादी बताकर हमारे समाज को सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक रूप से कमजोर करने और महापरिवार को सत्ता से दूर रखने का षड्यंत्र को हमे समझना होगा और हमें मुहतोड़ जवाब देना होगा। अतः बिहार मे कायस्थ महापरिवार के इस महा गणना अभियान में आप सभी कायस्थ भाई - बहनों का सहयोग अपेक्षित है।
अपने परिवार को गणना से जोड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें । / CLICK THE BUTTON BELOW TO REGISTER YOUR FAMILY